loading...

मुसलमान के मूतने से बाढ़ आने का ख़तरा बढ़ सकता है, पादने से ग्लोबल वार्मिंग का ख़तरा बढ़ सकता है- वसीम अकरम त्यागी


वसीम अकरम त्यागी 
दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 275 विदेशी जमातियो को एक दिन कोर्ट रूम में खड़ा रहने की सजा सुनाते हुए प्रत्येक जमाती पर 5 से 10 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है. कोर्ट के फैसले का सम्मान कीजिए, साथ ही समान न्याय की मांग भी कीजिए। बिहार में पूरा भाजपा दफ्तर कोरोना पाॅजिटिव है सजा होगी? उत्तराखंड में भाजपा नेता सतपाल महाराज के परिवार समेत उनके स्टाफ के 25 सदस्य कोरोना पाॅजिटिव पाए गए, क्या कोई अदालत इन्हें भी सजा सुनाएगी?
मेरठ में भी भाजपा के कई बड़े नेता कोरोना पाॅजिटिव पाए गए क्या उन्हें भी सजा सुनाई जाएगी? या कोर्ट, क़ानून सिर्फ विशेष नाम वालों के लिए है? मध्यप्रदेश के मुरैना में एक शख्स ने अपनी मां का तेरहवी भोज आयोजन किया था, जिससे 1500 लोग क्वाॅरेंटाइन किए गए। क्या कोई अदालत उन्हें भी सजा सुनाएगी? क्या उनके लिए भी कोई क़ानून है? अगर नहीं तो कड़वा सच यही है कि भारतीय व्यवस्था अब खुल्लम खुल्ला भेदभाव पर उतर आई है।
जिसका मतलब साफ है कि इस भेदभावपूर्ण व्यवस्था की नज़र में मुसलमान के मूतने से बाढ़ आने का ख़तरा बढ़ सकता है, पादने से ग्लोबल वार्मिंग का ख़तरा बढ़ सकता है, थूकने से स्वच्छ भारत अभियान में बाधा आ सकती है। कोरोना हो जाने से कोरोना फैलने का ख़तरा बढ़ सकता है। न चाहते हुए भी यह कहना पड़ रहा है कि इस देश के व्यवस्थापकों के पास सत्ता है, पुलिस है, शासन है, प्रशासन है, काश कि समान न्याय करने का माद्दा भी होता।
मुसलमान के मूतने से बाढ़ आने का ख़तरा बढ़ सकता है, पादने से ग्लोबल वार्मिंग का ख़तरा बढ़ सकता है- वसीम अकरम त्यागी मुसलमान के मूतने से बाढ़ आने का ख़तरा बढ़ सकता है, पादने से ग्लोबल वार्मिंग का ख़तरा बढ़ सकता है- वसीम अकरम त्यागी Reviewed by CARE OF MEDIA on July 16, 2020 Rating: 5

No comments:

loading...
Powered by Blogger.