loading...

दुल्हन ने एक ही रात में दूल्हे को पहुंचा दिया अस्पताल, दूल्हा बोला ‘बड़ी बेशर्म निकली वो’


भारतीय समाज में शादी ब्याह का रिश्ता बड़े ही विश्वास पर तय किया जाता है। माना जाता है कि यह रिश्ता एक बार जुड़ जाता है, तो सात जन्म तक चलता है। इसीलिए अपने बच्चों की शादी करने से पहले मां बाप काफी ज्यादा जांच पड़ताल करते हैं, लेकिन कई बार लाख कोशिशों के बाद भी इस रिश्ते में धोखा मिलता है, जिससे लोगों का विश्वास ही टूट जाता है। जी हां, आजकल शादी विवाह के रिश्ते कितने भी जांच पड़ताल के साथ तय किये जाए, लेकिन उसमें कब धोखा मिल जाए, पता ही नहीं चलता है। ऐसा ही कुछ मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है। तो चलिए जानते हैं कि हमारे इस लेख में आपके लिए क्या खास है?

माता पिता अपने बच्चे की शादी बड़े ही धूमधाम से करते हैं, ऐसे में अगर शादी के बाद उन्हें पता चले कि उनके बच्चे के साथ धोखा हुआ है, तो मामला पूरी तरह से पेंचीदा हो जाता है। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के थाना शिकोहाबाद के आरोंज निवासी धर्मेंद्र के साथ हुआ है। धर्मेंद्र ने बड़े ही धूमधाम से शादी की, लेकिन शादी की पहली रात दुल्हन ने दूल्हे समेत सबको अस्पताल पहुंचा दिया। अरे नहीं, दुल्हन ने किसी को मारा पीटा नहीं, बल्कि उसके कारनामों की वजह से पूरा परिवार अस्पताल पहुंच गया।

दुल्हन का किया गया था जोरदार स्वागत

इस शादी से दूल्हे का परिवार बहुत ही ज्यादा खुश था। शादी के समय दोनों ही परिवारों में सारे रिश्ते काफी अच्छे थे। इस वजह से दोनों ने एक दूसरे पर शक करना सही नहीं समझा और झट मगनी पट ब्याह कर दिया। शादी के बाद जब दुल्हन घर आई, तो परिवार वालों ने उसका आदर सत्कार किया। दुल्हन का स्वागत भी बहुत जोर दार तरीके से किया गया था, जिससे लुटेरी दुल्हन का मन और भी ज्यादा डोल गया।

मिठाई में मिलाई थी नशीली दवा

शादी के बाद दुल्हन के घर से जो भी मिठाई आई थी, उसमें नशीली दवा मिली हुई थी, ताकि उसे खाने के बाद तुरंत ही लोग बेहोश हो जाए और फिर दुल्हन अपना काम करके भाग जाए। इस दुल्हन को लुटेरी दुल्हन कहा जा रहा है। इस दुल्हन ने सबको बेहोश करने के बाद घर से सारे जेवरात लेकर भाग गई और फिर मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस स्टेशन जा पहुंचा। इतना ही नहीं, दूल्हे का पूरा परिवार पूरी तरह से सदमें है, क्योंकि दुल्हन सारा माल टाल लेकर भाग गई।

अस्पताल में भर्ती है दूल्हे का परिवार

शादी के अगले ही दिन दूल्हे का पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती हो गया। दरअसल, दुल्हन ने रात को सबको अपने हाथों से मिठाई खिलाई और जिसके बाद सब बेहोश हो गए और फिर सुबह आसपास के लोगों ने आवाज़ नहीं आने पर दरवाजा खटखटाया तो पता चला कि सबके सब बेहोश हैं। इसलिए आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से मामला पुलिस स्टेशन जा पहुंचा और पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है।
दुल्हन ने एक ही रात में दूल्हे को पहुंचा दिया अस्पताल, दूल्हा बोला ‘बड़ी बेशर्म निकली वो’ दुल्हन ने एक ही रात में दूल्हे को पहुंचा दिया अस्पताल, दूल्हा बोला ‘बड़ी बेशर्म निकली वो’ Reviewed by CARE OF MEDIA on July 17, 2020 Rating: 5

No comments:

loading...
Powered by Blogger.